Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – छिंदवाड़ा

 

रेलवे की सोसायटी के डेलीगेट चुनाव*

मध्य रेलवे की सोसायटी के डेलीगेट के चुनाव संपन्न

सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी की प्रचंड जीत*

एनआरएमयू के आशीष सूर्यवंशी को दी करारी मात*

 

जुन्नारदेव

बीते दिवस बुधवार को रेलवे के ईसीसी सोसायटी के डेलीगेट के संपन्न हुए। इन चुनाव के परिणाम आज गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इन चुनाव के लिए नागपुर में संपन्न हुई मतगणना के मुताबिक सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी ने एक तरफ़ा हुए इस मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनआरएमयू के आशीष सूर्यवंशी को 137 मतों से करारी मात दी है। इन चुनाव में मध्य रेलवे के जंबाड़ा से गांगीवाड़ा रेलखंड के रेल कर्मचारियों के द्वारा हिस्सा लिया जाता है। बुधवार को रेलवे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र में संपन्न हुई इस मतदान प्रक्रिया में कुल 392 रेलकर्मियों में से कुल 366 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

यहां प्राप्त परिणामों के मुताबिक सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी को कुल 228 वोट प्राप्त हुए, जबकि एनआरएमयू के आशीष सूर्यवंशी सिर्फ 91 वोट ही जुटा पाए। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले सीआरटीयू के प्रत्याशी ने मात्र 45 वोट अर्जित किये। मध्य रेलवे के ईसीसी सोसायटी के इस प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में सीआरएमएस की इस जबरदस्त एकतरफा जीत ने एक बार फिर उसके दबदबे को साबित कर दिया है। इस बेहद प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में एकतरफ़ा जीत हासिल कर लेने के बाद सीआरएमएस के द्वारा स्थानीय रेल परिसर में अपना विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया गया।

 

छिंदवाड़ा से कपिल यदुवंशी की रिपोर्ट