अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा झोंक रही है अपनी ताकत आपका मत स्वर्णिम मध्यप्रदेश का निर्माण करेगा,यहां विकास क़ी गंगा बहेगी : दुर्गादास उइके
कमलेश शाह क़े हाथो को मजबूत करे जिससे अमरवाडा मे विकास क़ी गंगा बह सके

अमरवाडा। विधानसभा अमरवाड़ा में उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार चरम पर है। भाजपा हर बूथ पर जा जाकर प्रचार पर लगी हुई है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उईके ने आमसभा को संबोधन के दौरान कहा कि बूथ कार्यकर्ता क़े कारण हीं हम चुनाव जीतते है और यहा बड़े गर्व का विषय है क़ी छिंदवाड़ा क़ी जनता ने इस बार छिंडवाडा मे एक कमल का फूल खिलाया और मेरे भाई विवेक बंटी साहू को चुनाव जिताया। सही और गलत मे अंतर जो कर सके वही शिक्षित है। पहले कच्चे मकान थे दूर दूर तक पक्के मकान नहीं दिखते थे। जेसे हीं सरकार आई। मोदी जी ने विकास क़ी गगा बहा दी | मैं उड़ीसा मे रहा। वहा क़ी ग़रीबी देखकर मन विचलित हो गया। मेने निवेदन करते हुए मध्यप्रदेश का मॉडल रखा। आज वहा सरकार बन गई। दिग्गी राजा क़े काल मे सड़क और गड्डे मे अंतर नहीं था। मध्यप्रदेश मे अब स्वर्णिम मध्यप्रदेश का निर्माण हो रहा है। आप भाजपा क़ी सरकार चुने और अमरवाडा मे विकास क़ी गंगा बहाऐ। चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकम मे मुख्य रूप से सिंगोड़ी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार पूर्व विधायक गंभीर सिंह चौधरी,महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा,प्रतिक दामोदर,शैलेन्द्र रघुवंशी बब्लू पटेल,नितिन रघुवंशी एवम महिला शक्ति और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है