Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उमरेठ भीड़ढाना वासियों ने सडक निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

परासिया उमरेठ
ग्रामपंचायत उमरेठ के वार्ड नंबर 16, भीड़ढाना वासियों ने शुक्रवार को बस्ती से मुख्य मार्ग तक सीमेंट कांक्रेट सडक निर्माण कराये जाने कि मांग को लेकर तहसील कार्यालय उमरेठ पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया के नामे तहसीलदार उमरेठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामपंचायत उमरेठ के वार्ड नंबर 16, भीड़ढाना बहुत पुरानी बस्ती हैं। जहां सिर्फ आदिवासी मजदूर निवास करते हैं। यह बस्ती ग्रामपंचायत की योजनाओं और सुविधाओं जैसे सडक, स्ट्रीट लाईट,पेयजल से वंचित रहती हैं। यहां के निवासियों को दूसरा वैकल्पिक मार्ग ना होने से बरसात के दिनों में दलदल कीचड़ युक्त मार्ग होने से आवागमन को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। बरसात के दिनों में जहां वार्डवासियों का मुख्य बस्ती से रिश्ता टूट जाता है, वहीं स्कूली छात्र छात्राएं स्कूल नहीं पहुँच पाने से शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। वार्डवासियों द्वारा ग्रामपंचायत से विगत 30 वर्षों से बस्ती से मुख्य मार्ग तक सीमेंट कांक्रेट से पक्की सडक निर्माण करने की मांग की जा रही हैं परन्तु ग्रामपंचायत द्वारा उक्त मार्ग पर केवल मिट्टी-मुरम डाल डी जाती हैं जिससे और दलदल बनकर कीचड़ बन जाता हैं। और आवागामान बाधित हो जाता है। ज्ञापन सौपने वालों में मुख रूप से भीड़ढाना के राजाराम धुर्वे, मनोज सकोम,रामू राजबेठे, अतरलाल कुमरे,मनोज इवनाती, रमेश राजबेठे,राकेश उइके,राजू धुर्वे,राकेश धुर्वे, ईश्वर शीलू, सजनलाल वॉडीवा,रामचरण उइके उपस्थित रहे।