लावारिस पशुओ एवं गौ पालको पर नकेल कसे शाशन प्रसासन
समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया कि गुहार
समूचे मध्य प्रदेश में वर्तमान में बारिश का मौसम प्रारंभ हो गया है। ऐसे वक्त पर गौ वंश को पालने वाले गऊ पालक जिन गौ माताओ से दूध नहीं निकलता है उन सभी पशुओं को रोडो पर लावारिस छोड़ देते हैं। वर्तमान में आप मध्य प्रदेश के किसी भी रोड में सफर करके देखे तो आपको रोड़ों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा बैठा हुआ मिलेगा। जिससे प्रतिवर्ष लगभग हजारों की संख्याओं में दुर्घटना होती है।इन दुर्घटनाओं में अधिकांश दो पहिया वाहन चालक एवं चार पहिया वाहन चालक गिरती बारिश में रोड पर कुछ नहीं दिखाई देता है ।और वे इन लावारिस पशुओं से जाकर के टकरा जाते हैं जिससे दुर्घटना में इन वाहनत चालको की मृत्यु होती है, इसके साथ ही यह मुक पशुओं को गंभीर जटिल छोटे आती है और दुर्घटना में इनकी भी मृत्यु होती है।


समाजसेवी रिंकू चौरसिया ने कहा मेरा हाथ जोड़कर के निवेदन है रोड़ों पर बैठे हुए लावारिस पशुओं को तत्काल पड़कर के नजदीकी गौशाला छोड़ें जिससे जनता जनार्दन एवं मुक पशुओं की जान बच सके।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी