Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर

सागर जिले के बंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलराहों टपरा मौजा में सड़क होने से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने दिया कलेक्टर के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावे के साथ कहा था कि प्रदेश की सड़कें तो अमेरिका की सड़कों से भी बेहतर हैं तो फिर सागर जिले के टपरा गांव में रहे लोग, जहां आजादी के सात दशक बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई..भारत के नक्शे में एक बिंदु के बराबर भी नहीं है सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलराहों का टपरा गांव. जहां बड़ी-बड़ी योजनाएं इन छोटे से बिंदु जैसे गांव तक पहुंच नहीं पाती. .300 की आबादी वाला टपरा गांव स्टेट हाइवे से 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर बसा है, जहां मेन रोड से एक किलोमीटर पक्की सड़क तक नहीं बन पाई. गांव में न पक्के मकान हैं और न कोई अन्य सुविधा..जरा इस देखिए अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे इलाज के लिए खाट पर ले जाना पड़ता है. कितने बड़े – बूढ़े गांव में सड़क बनने की आस में चल दिए. कई महिलाओं को अस्पताल ले जाते वक्त सड़क पर ही बच्चे पैदा हो गए., जिसको लेकर ग्रामीणों ने सागर कलेक्टर के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया और सड़क जल्द बनाई जाने की मांग की, यदि सड़क नहीं बनवाई गई तो फिर समस्त ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, ज्ञापन सौपने में जयस नारी शक्ति संभागीय अध्यक्ष सोनू रावत, नन्हे आदिवासी, आदिवासी उपस्थित रहे