Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सनावद कृषि उपज मंडी में करोड़ों की ठगी के शिकार किसानों की भूख हड़ताल विधायक सचिन बिरला से चर्चा के बाद क्रमिक अनशन में बदल गई।

बलवाड़ा क्षेत्र रिपोर्टर निशा चौदरी

बड़वाह /
विधायक ने पीड़ित किसानों की मांग से पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि ठगी के शिकार सभी किसानों को उनकी चने की उपज की लगभग 4 करोड़ 32 लाख रु की राशि एकमुश्त लौटाई जाएगी। विधायक ने कहा कि आगामी 15 जुलाई तक पीड़ित किसानों के प्रतिनिधिमंडल की भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कराई जाएगी और जब तक किसानों को उनकी पूरी राशि नहीं मिल जाती तब तक भोपाल में डेरा जमाए रखेंगे। पीड़ित किसानों ने विधायक की बात से सहमति व्यक्त करते हुए भूख हड़ताल को क्रमिक अनशन में बदलने का निर्णय लिया। किसानों ने सनावद मंडी में हुई करोड़ों की ठगी की जांच हेतु मंडी बोर्ड इंदौर के संयुक्त संचालक महेंद्रसिंह चौहान पर खुलकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और शासन प्रशासन से मांग की कि चौहान की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की जाए और चौहान को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाए। पीड़ित किसान चौहान के आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर भी बहुत आक्रोशित थे और चौहान के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग कर रहे थे। किसानों ने चौहान के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम प्रतापसिंह अगास्या को सौंपा। किसान नेता रामेश्वर गुर्जर ने पीड़ित किसानों की व्यथा व्यक्त करते हुए उनकी राशि
एकमुश्त लौटाने की मांग रखी।तत्पश्चात विधायक,भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,पार्षद गणेश पटेल ने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। इस दौरान रामेश्वर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री गोपाल पाटीदार,किसान नेता जितेंद्र पाटीदार, भीेलूराम शाह,सीताराम इंगला आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सनावद कृषि उपज मंडी में अनिल मालाकार नामक व्यापारी लगभग दो सौ किसानों से चार करोड़ 32 लाख रु चना खरीदकर फरार हो गया था। किसान अपनी राशि पाने के लिए विगत तीन माह से आंदोलनरत हैं।