
प्रितेश घोड़ावत
आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक, सामाजिक बंधुओं से विचार विमर्श कर लिए गए कई निर्णय|
कल्याणपुर थाना परिसर में सोमवार को आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक रखी गई। मोहर्रम, रक्षाबंधन, भाई दूज, गणेश चतुर्थी,को लेकर सामाजिक बंधुओं से विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए
इसमें आगामी त्योहारो को शांति से मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने का आह्वान भी किया,
शांति समिति की बैठक में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बनाये रखने व सभी से त्योहारों पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। त्योहारों पर बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग भी रखी गई। कस्बे की जनता व व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के चलते कस्बे में जाम की स्थिति रहती है।
नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा,
टीआई भूरिया जी ने बने नये क़ानून के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एस डी एम साहब,नायब तहसीलदार, पटवारी जी,आस पास गाँव के सरपंच, और गणमान्य नागरिक बैठक में मौजूद रहे।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा