प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सब्जी मंडी रोड पोरसा
में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा की याद और मुरली सुना कर की गई। तिरंगा लहरा कर राष्ट्रगान मे सभी भाई बहनों ने सावधान होकर तिरंगा को सम्मान दिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार नागोरिया पोरसा तहसीलदार ने सब को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। और कल्चर प्रोग्राम में भाग लेने वाली सभी कन्याओं को पुरस्कार वितरित किए। पोरसा सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रम्हाकुमारी कृष्णा दीदी ने कहां आज स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी बुराइयों से दूर रहने की और व्यसनों से मुक्त बनने की दृढ़ प्रतिज्ञा करें, हमारे वीर जवानों ने जो आजादी के लिए शहीद हुए उनकी कुर्बानी हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे सभी भाईचारे से आपस में मिलकर रहेंगे यह सच्ची प्रतिज्ञा करें,और भारत माता के सच्चे सपूत वन के दिखाऐं। बी.के. हरिकिशन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ‘भारत माता की करूण पुकार’ सोनम, संगम, शैली, सृष्टि, तपस्या,दिव्या ने प्रस्तुत की। वी.के. प्रियंका, सुलेखा, नीलम, ने मेहमानों को तिलक लगाकर सौगात भेंट की। रुचि, खुशी, प्रिया ,अंजलि ,नीलम लक्ष्मी, नंदिनी, पूजा, रौनक ने देश भक्ति गीत पर डांस की प्रस्तुति की

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..