Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विवेकानंद महाविद्यालय की सहायक प्रधानाध्यापक शिक्षा के मंदिर में फैला रही जातिवाद का जहर,योगी सरकार के तर्ज पर हो कार्यवाई :- महेश तिवारी

विवेकानंद महाविद्यालय की सहायक प्रधानाध्यापक शिक्षा के मंदिर में फैला रही जातिवाद का जहर,योगी सरकार के तर्ज पर हो कार्यवाई :- महेश तिवारी

मैहर। शिक्षा का मंदिर जिनके हाथों में सौंपा गया हो अगर वो जातिवाद फैलाने लगे और छात्रों में जाति के आधार पर भेदभाव करे तो सवाल उठना लाजमी बन जाता है, ऐसी ही स्थिति मैहर के शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय की है जहां की सहायक प्रधानाध्यापक डॉ मंजुलता श्रंगी के ऊपर जातिवाद के आधार में कार्य करने छात्रों को परेशान करने के कई आरोप लगे है, मैहर के वरिष्ठ समाजसेवी महेश तिवारी ने कहा विवेकानंद महाविद्यालय को डॉ मंजूलता श्रंगी अपनी ओछी निजी विचारधारा की प्रयोग शाला बनाना चाहती है,जिस कारण जाति देखकर छात्रों से भेदभाव करती है,ऐसे पद में रहकर जिसका सम्मान मैहर के जनप्रतिनिधि अधिकारी सहित आम जनता करती है,उस पद में रहकर अपनी ओछी मानसिकता दिखाकर पूरे महाविद्यालय को दूषित कर रही है जिसमे सैकड़ो बच्चो का भविष्य खतरे में है,ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन और छात्र संगठनों को आगे आकर पहल करनी होंगी ताकि देश का भविष्य युवा सही दिशा में जा सके,मंजुतला श्रंगी को अगर राजनीति करना है तो बच्चो के भविष्य से खिलवाड़ न करते हुए पद से त्याग पत्र देकर राजनैतिक दल की सदस्यता ले,श्री तिवारी ने बताया पूर्व दिनों जातिवाद की राजनीति करने वाले मंचो में मुख्य अथिति रहती है, मैहर प्रदेश का नया जिला है और मैहर अभी विकाशसील है,शिक्षा के मंदिर में मंजुलता श्रंगी अपनी मानसिकता से महाविद्यालय के कुछ छात्रों को परेशान की है,और बच्चो को आपस में बाटने का कार्य करती है जो बर्दास्त नही किया जाएगा, पूर्व में एक प्राचार्य के ऊपर अनर्गल आरोप लगाकर महाविद्यालय की गरिमा को भंग कर चुकी है, सहायक प्रधानाध्यापक को हटानें की मांग तेज हो रही है! आरोप लगाते हुए तिवारी ने कहा कुछ बच्चो ने कई बार मुझे मौखिक बताया है कि उन्हें सीसी टेस्ट में फेल करने की भूमिका श्रीमती श्रंगी निभा रही है, महाविद्यालय में एससी एसटी एक्ट की धमकी देकर शिक्षक और छात्रों के बीच सामाजिक तुष्टीकरण को बढ़ावा देने वाली मंजुलता श्रंगी के ऊपर योगी सरकार के तर्ज तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए, ताकि वो जातिवाद की राजनीति में अपना समय दे सके, श्री तिवारी ने कहा जवाबदार वरिष्ठ अधिकारियों ने अगर उक्त मामले में गंभीरता न बरती तो छात्रों के साथ हम जल्द महाविद्यालय में ताला बंदी कर आंदोलन करेंगे, जिसकी जवाबदारी विवेकानंद महाविद्यालय में 28वर्षो से पदस्थ मंजुलता श्रंगी पर कार्यवाही न करके बचाव करने वालो की होंगी ,उक्त मामले की में श्री तिवारी ने छात्र संगठन और राजनैतिक दल के लोगो से हस्ताक्षेप कि मांग की है ताकि मैहर के युवाओं को देश हित के लिए तैयार किया जा सके|