लाखों रुपए की हुई चोरी 20 तोला सोना 20000 रुपए नगद ले उड़े चोर परिजन सोते रहे
पोरसा
थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में राम गोविंद शर्मा के घर में लाखों रुपए की हुई चोरी जिसमें 20 तोला सोना सहित ₹20000 अज्ञात चोर रात में ले उड़े घर में कोई पुरुष नहीं था अकेली महिलाएं थी महिला के द्वारा बताया गया है कि हमारे पति फौज में नौकरी करते हैं और हम अकेले थे और बीमार भी थे जिस कारण दवा खा कर सो गए तभी अज्ञात चोरों के द्वारा घर में घुसकर अलमारी खोलकर 20 तोला सोना सहित ₹20000 नगद ले उड़े जब पुलिस के द्वारा घर का मौका मुआयना किया गया तो देखा गया की कुछ सामान छत पर भी पड़ा था बिखरा हुआ और मकान के पीछे दीवाल में छेद किया गया था चोरों के द्वारा लेकिन दीवाल को तोड़ नहीं पाए चोर तो घर में छत के रास्ते प्रवेश होकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम महिला के द्वारा बताया गया है कि पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है हमारे घर में पहले भी सोने के गहने सहित अन्य सामान चोर चुरा ले गए थे

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..