Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन जयपुर राजस्थान
रिपोर्टर प्रियंका माली व कानाराम यादव
PRESS Note-1 (31-07-2024)

31 जुलाई, जयपुर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रादेशिक बैठक का आयोजन हुआ। सैनिक विश्रामगृह जयपुर में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष , श्री प्रदीप जोशी संबोधित किया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रघुराज सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में परिषद की गतिविधियों का अवलोकन करना और परिषद के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलवन से हुआ । प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल तेज प्रताप सिंह ने आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष जनरल अनुज माथुर , जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित , जोधपुर प्रांत अध्यक्ष तथा एयर कमोडोर चंद्रमौली , जयपुर प्रांत अध्यक्ष ने आए हुए मेहमानों को साफा पहनाकर , स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं दुपट्टा पहन कर स्वागत किया।

बैठक में अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख एवं राष्ट्रीय पालक अधिकारी, मेजर जनरल आरके गुप्ता , राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉक्टर जेपी शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने भी शिरकत की।