
प्रितेश घोड़ावत
कल्याणपुरा सावन माह में शिव भक्तों में उत्साह है। शुक्रवार को शिव शक्ति कावड़ यात्रा चारभुजा नाथ मंदिर से गली मोहल्ले होते हुए पेटलावाद रोड तरफ कांवड़ यात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। शिवालयों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के साथ कांवड़ियों का जत्था उज्जैन महाँकाल के लिए रवाना हुआ। ढ़ोल के साथ निकली कांवड़ यात्रा के दौरान हर तरफ भक्ति का माहौल छाया रहा। शिव भक्तों का उत्साह पूरे चरम पर रहा। सड़कों पर झूमते शिव भक्त चौराहे पर भ्रमण करते हुए रवाना हुए। श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रावण मास में भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक करने का दौर सदियों से चला आ रहा है। इसका एक अलग ही महत्व है। पेटलावाद रोड पर कावड़ यात्री के लिए नास्ते और चाय के व्यवस्था बाबु भाई बोहरे की तरफ से रखी गई थी
जानकारी शिव शक्ति ग्रुप के सदस्य अतुल पंडिया ने दी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है