
परासिया जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को श्री शिव मंदिर हॉल में संपन्न हुई। बैठक में परासिया को जिला बनाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों और जन प्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाई।
बैठक में परासिया विधानसभा क्रमांक 127 से भाजपा, कांग्रेस, समस्त श्रमिक संगठन, समस्त सामाजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित समस्त जाति धर्म संप्रदाय को मानने वाले गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विचार व्यक्त किए गए और परासिया को जिला बनाने के लिए एक प्रतिनिधित्व मंडल का गठन किया गया है। प्रतिनिधित्व मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और अपनी मांग को पूरा करने के लिए प्रयास करेगा।
परासिया जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में विभिन्न संगठनों और जन प्रतिनिधियों के लोग।
बैठक का मंच संचालन समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने किया। आभार नगर पालिका सभापति पवन सूर्यवंशी ने व्यक्त किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है