Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्रामीण क्षेत्रो के 20 ओर ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि की मिली स्वीकृति,विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयासों से अभी तक कुल 40 डीपी की बढ़ गई क्षमता बार बार फाल्ट होने की समस्या होगी खत्म

आष्टा /किरण रांका
लगातार बोल्टेज की समस्या,डीपी पर लोड अधिक होने की मिली शिकायतों के बाद क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के प्रयासों का परिणाम आने लगे है। पूर्व में 20 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्वि की स्वीकृति मिली थी। अब पुनः कोठरी,बागेर,खाचरौद, हकीमाबाद,मैना डीसी की 20 डीपी की क्षमता वृध्दि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर ग्रामों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की मांग की गई थी । ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान में उनके ग्राम में जो ट्रांसफार्मर लगे हैं उनकी क्षमता से अधिक विद्युत लोड होने के कारण समय-समय पर जल जाते हैं या अन्य तकनीकी खराबी आने के कारण ग्राम की संबंधित ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई बंद हो जाती है । जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । ग्रामीणों की मांग पर आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने कार्यालय से ग्रामों से मिली शिकायतों के आधार पर समस्या ग्रस्त ग्रामो की सूची बनाकर उन ग्रामों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के निर्देश दिये थे। विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने इसको लेकर सीहोर से लेकर भोपाल तक मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से मिल कर ग्रामो की उक्त समस्या के निदान हेतु चर्चा की। जिस पर विधायक के ठोस प्रयासों के परिणाम स्वरूप आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 20 ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव को अब ओर स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब तक कुल 40 डीपी की क्षमता वृध्दि की स्वीकृति मिल चुकी है। मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर जब भी ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर जाते हैं तब कई ग्रामीणों ने अपने ग्रामों में लगे ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि की मांग की थी । उसी के आधार पर विधायक जी द्वारा लगातार ठोस प्रयासों को सफलता प्राप्त हुई है । दी गई जानकारी अनुसार ऐसे अनेकों ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की सौपी सौपी गई थी सूची में से अभी करीब 40 ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि के प्रस्तावों की स्वीकृति प्राप्त हो गई है
शेष की भी जल्द स्वीकृति हो जायेगी इसमें आष्टा नगर के ट्रांसफार्मर भी है जिनकी क्षमता वृध्दि होना है । आज जिन 20 डीपी की क्षमता वृध्दि स्वीकृत हुई है उसमें से 18 ट्रांसफार्मर जो वर्तमान में 25 केवी के है उनके स्थान पर अब 63 केवी के लगाये जायेंगे एवं 3 ट्रांसफार्मर जो वर्तमान में 63 केवी के है उनके स्थान पर अब 100 केवी के लगाये जायेंगे।
जिन ग्रामो की सूची प्राप्त हुई है उसमे बगैर डीसी के,हॉस्पिटल वाला, पंचायत भवन के सामने, जगदीश राठौर वाला,रोड़ स्टिंग कॉलोनी, कुंडी वाला, हरिजन बस्ती वाला, वीरेंद्र सिंह वाला, पंचायत फेस वन वाला, दरबार वाला, जीटीएल वाला, पंचायत के सामने वाला
खाचरोद डीसी में बड़खोला 3, एफएस 8 वाला, बड़घाटी गांव वाला, एफ11,मैना डीसी में देवपुरा कॉलोनी वाला, कोठारी डीसी में अर्जुन सिंह के प्लांट वाला, ग्राम पंचायत वाला, पुलिया वाला एवं हकीमाबाद में चक्की जोड़ वाले ट्रांसफार्मर जो लगे हैं अब उनके स्थान पर नई क्षमता वाले ट्रांसफार्मर जल्द ही लगाये जायेंगे । इनकी क्षमता वृद्धि होने से ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या का निदान हो जायेगा। विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की जनता की ओर से लगातार उक्त शिकायत के साथ अधिक क्षमता की डीपी लगाये जाने की मांग की जा रही थी। जिसे प्राथमिकता से पूर्ण किया अब ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिलेगी ऐसी पूरी उम्मीद है।