Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा/किरण रांका
भुजरिया पर्व अच्छी बारिश, अच्छी फसल और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए कुशवाह, यादव समाज द्वारा परंपरानुसार मनाया जाता है। नगर में कुशवाह समाज द्वारा काछीपुरा स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में कुशवाह समाज के आराध्य देवता लव-कुश की पूजा-अर्चना कर भव्य चल समारोह निकाला गया।
भुजरिया पर्व का चल समारोह कुशवाह समाज द्वारा गाजे-बाजे के साथ निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भुजरिया सिर पर लिए हुए थिरकते हुए चल रही थी। वहीं पुरूषगण एक-दूसरे को गले लगाकर भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दे रहे थे।
परदेशीपुरा चौराहा पर नगरपालिका द्वारा स्वागत मंच बनाकर मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा चल समारोह में शामिल कुशवाह समाज के जगदीश कुशवाह, पूर्व पार्षदगण माखन कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह, गिरजा कुशवाह, राकेश कुशवाह, बलराम कुशवाह सहित वरिष्ठजनों, चल समारोह अध्यक्षों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया एवं पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि भुजरिया का पर्व कुशवाह समाज सहित अन्य लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखने का पर्व है। आप सभी इसी तरह उत्साह व उमंग से परंपरानुसार पर्व मनाते रहे ऐसी भगवान लव-कुश से प्रार्थना है। साथ ही चल समारोह में आकर्षक रथ पर सवार भगवान लव-कुश व वीर हनुमान जी की वेशभूषा धारण किए नन्हें बालकों का स्वागत सम्मान भी किया।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि यह पर्व खास तौर पर अच्छी बारिश, फसल एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। भुजरिया पर्व प्रकृति प्रेम और खुशहाली से भी जुड़ा है। जल स्त्रोतों में गेहूं के पौधों का विसर्जन किया जाता है। सावन के महीने की अष्टमी और नवमीं को छोटी-छोटी बांस की टोकरियों में मिट्टी की तह बिछाकर गेहूं या ज्यों के दाने बोए जाते हैं। इसके बाद इन्हें रोजाना पानी दिया जाता है। लगभग एक सप्ताह में यह अन्न बनकर उग आते है, जिन्हें भुजरियां कहा जाता है। सावन के महीने में इन भुजरियों को झूला देने की परंपरा भी होती है। वहीं भुजरिया के अंतिम दिन एक-दूसरे को भुजरिया भेंटकर आपस में शुभकामनाएं बधाई का आदान-प्रदान भी होता है। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, रवि शर्मा, अंजनी चौरसिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, कमल ताम्रकार, उमेश शर्मा, रूपेश राठौर, आनंद जैन, जुगलकिशोर मालवीय, मनीष धारवां, पवन वर्मा, भगवती सोनी, गबू सोनी, आकाश चौहान, मनीष किल्लौदिय, श्रवण मालवीय आदि मौजूद थे।