Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस गोल्ड लोन संस्था का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
आष्टा/किरण रांका
हमारा नगर कारोबार व व्यापारिक दृष्टि से काफी मजबूत होता जा रहा है, जिस तरह से नगर का क्षैत्रफल तेजी से बढ़ रहा है, उसी प्रकार नगर में व्यापार और व्यवसाय भी आसमान छू रहा है। नगर में प्रत्येक बैंक व्यवस्थित अपनी शाखाएं संचालित कर रही है। बढ़ते व्यापार व व्यवसाय के चलते बैंक भी अपने लक्ष्य से ज्यादा करोबार कर रही है। इसी कड़ी में पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड गोल्ड लोन संस्था भी सफलता की ऊंचाईयों को छूकर नागरिकों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड गोल्ड लोन संस्था के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद तेजसिंह राठौर, जोनल हेड प्रशांत श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर अजयकुमार सोनी, ब्रांच मैनेजर राहुल चंद्रवंशी, असीस्टेंट मैनेजर मुकुल सोनी द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात्् शाखा के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ व प्रतिक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया।
मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने संस्था सदस्यों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस, सोने के बदले आसान ऋण सेवाएं ग्राहकों को सोने का उपयोग करके अपने सपनों को जीने और पूरा करने में मदद करेगी। वहीं सबसे कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराएगी, जिससे नागरिकों को सुविधा होगी। संस्था के एरिया मैनेजर अजयकुमार सोनी ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एनबीएफसी पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित एक सबसे तेजी से बढ़ती गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। कंपनी की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी और यह पॉल मर्चेंट्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस अवसर पर आदित्य सोनानिया, विजय मेवाड़ा, सोनाली वर्मा, यशस्वी सिंह, संजय कुमार, मिथुन पटेल, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।