Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

समाज को टीम भावना के साथ नए आयाम पर लेकर जायेगे:- जगदीश कुशवाह

स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर में कुशवाह समाज ने किया समाज के नए पटेल एवं अध्यक्ष का चुनाव

आष्टा/किरण रांका
समाज में सामाजिक चेतना, जागृति एवं आपसी समन्वयय बना रहे, इस दिशा में मैं पूरी ईमानदारी से काम करूॅगा। कुशवाह समाज में शिक्षा, अपने अधिकारो के प्रति जागृति एवं परस्पर संवाद व समन्वयय बना रहे यह मेरी प्राथमिकतायें रहेगी। समाज के वरिष्ठजनो के अनुभव, युवावर्ग की उत्साहधर्मिता एवं महिलाओ की धर्मनिष्ठा के बल पर हम समाज को नई दशा एवं दिशा देने की दिशा में काम करेगें। समाज में महिलाओ की शिक्षा, संस्कृति के संरक्षण एवं हमारी पुरातन एवं सदियो पुरानी विरासती सभ्यतायें सुरक्षित रहे, उस दिशा में भी हम पूरी टीम के साथ समन्वयय से काम करेगी। समाज के संगठन को आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से सक्षमता प्रदान करने के लिए सभी समाजजन् का सहयोग लेकर नवनिर्वाचित टीम के साथ पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ काम करेगें। उक्त आशय के उद्गार स्थानीय कुशवाह समाज के नवनिर्वाचित पटेल जगदीश कुशवाह ने अपने स्वागत के दौरान व्यक्त किए। विदित हो कि कुशवाह समाज के निवृतमान पटेल मनोज कुशवाह के समाज पटेल पद् से स्वेच्छा से इस्तीफा देने के बाद स्थानीय कुशवाह समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक काछीपुरा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में समाजजन् द्वारा आहूत की गई। जिसमें आपसी चर्चा के उपरांत उपस्थित समाजजनो ने सर्वसम्मति से कुशवाह समाज के नए पटेल के रूप में सौम्य एवं शालीन व्यवहार के धनी जगदीश कुशवाह को समाज का पटेल निर्वाचित किया। समाज के अध्यक्ष पद् पर रवि भेरूलाल कुशवाह को मनोनीत किया गया। युवा संगठन के अध्यक्ष पद् पर सोनू कुशवाह को मनोनीत किया गया। पदाधिकारियो के चयन उपरांत उनका इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ माखन कुशवाह पूर्व पार्षद, भगत सिंह कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश कुशवाह, राम कुशवाह, नारायण कुशवाह, संजय (संजू) कुशवाह, इमरतलाल कुशवाह, सेवाराम कुशवाह, जगन्नाथ कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह, प्रेम उमराव कुशवाह, चंदू कुशवाह, हेमराज कुशवाह, छन्नू कुशवाह, कमलेश कुशवाह, सुशील कुशवाह, संतोष कुशवाह, मनोज कुशवाह मामा, कल्ला कुशवाह, बब्लू कुशवाह, भविष्य कुशवाह, महेन्द्र कुशवाह, लोकेश कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, विजय कुशवाह, अजय रामनारायण कुशवाह, मुन्ना कुशवाह, गोपाल कुशवाह पतंग, राजेश कुशवाह, मोहन कुशवाह, मोहित कुशवाह, लल्लू कुशवाह, कल्लू कुशवाह, पिंटू कुशवाह, महेश कुशवाह, मुकेश कुशवाह, राकेश कुशवाह, मनीष कुशवाह, रद्दू कुशवाह, धर्मेन्द्र कुशवाह, अंकित कुशवाह बैठक में उपस्थित थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पूर्व पार्षद एवं कुशवाह समाज के जिलाअध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह, दलकिशोर कुशवाह, धरम कुशवाह अनाज मंडी, अर्जुन कुशवाह, रामचरण कुशवाह, श्याम कुशवाह, हेमराज कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह सरपंच, हंसराज कुशवाह, बाबू कुशवाह आडतिया, विनोद कुशवाह, राहुल कुशवाह, अनिल कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, मनोज कुशवाह आडतिया, हीरा कुशवाह, प्रकाश कुशवाह, ताराचंद कुशवाह, नेमचंद कुशवाह, मना बाबू कुशवाह, बालमुकंुद कुशवाह, कमल कुशवाह, दुलीचंद कुशवाह, आकाश कुशवाह, धनरू कुशवाह आदि ने भी बधाई दी हैं।