प्रतिवेदन-
रोजगार मेले में 62 युवाओ का हुआ चयन
म प्र डे रा ग्रा आजी मिशन द्वारा आज दिनांक 17-08-2021 को जनपद पंचायत परिसर पोरसा
वाले में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विकास खंड प्रबंधक तपन मिश्रा ने बताया कि इस रोजगार मेले में 4 कम्पनी रोम कॉम्प्यूटर, पुखराज हेल्थ केयर, सेंट आरसेटी, सीपेट, द्वारा भाग लिया गया। रोजगार मेले में 110 पंजीयन हुए, जिसमे 62 बेरोजगार युवाओ का चयन किया गया। इस रोजगार मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ललित चौधरी जनपद पंचायत पोरसा, एवं जिला पंचायत आजीविका मिशन मुरैना से धर्मेन्द्र करोरिया, (मायक्रो फाइनेन्स) व nrlm पोरसा से विकास खंड प्रबंधक तपन मिश्रा, सहा. विकास खंड प्रबंधक कमलेश शेवर, संसार सिंह, oaco रफीक खान, कार्यालय परिचायक तारा सिंह उपस्थित हुए।
कंपनियो/ संस्थाओं में चयन संख्या निम्नानुसार है।
कंपनी/संस्था चयनित संख्या
1- रोम कंप्यूटर 18
2- सीपेट 14
3- पुखराज हेल्थ केयर 14
4- आर सेटी 16
कुल – 62

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..