Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा /किरण रांका
चल समारोह का किया स्वागत

गोगा नवमी के अवसर पर स्थानीय वाल्मीक समाज ने परम्परानुसार नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला । बुधवारा में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार मित्रमंडल ने चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं तथा चल समारोह समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का साफा , पुष्प माला और स्वागत पट्टिका से स्वागत किया ।
जाहर वीर गोगा जी के प्रतीक चिन्ह और निशान को मोर पंख से आकर्षक सजावट कर निकले वाल्मीक के युवा महिला और पुरुष जय कारों के साथ जुलूस में चल रहे थे । चल समारोह में श्रद्धा उत्साह और भक्ति का अद्भुत नजारा दिख रहा था । चल समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे । प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक तथा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वाल्मीक समाज नगर के वातावरण को पवित्र तो बनाता ही है धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक संस्कृति को निभाने में भी अग्रणी है । अपने आराध्य जाहरवीर गोगाजी के लिए इस समुदाय की भक्ति अनूठी है । श्री परमार ने बताया कि वीर गोगाजी का व्यक्तित्व प्रेरक और पठनीय है । उनका जन्म राजस्थान के चौहान शासक वंश में गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से ददरेवा नामक स्थान पर हुआ था । भक्त जन उन्हें सर्पवतार भी मानते हैं । गोगा नवमी जाहर वीर गोगा जी की जयंती के पर्व है ।
श्री परमार ने वाल्मीक समाज को त्योहार की बधाई दी ।
बुधवारा में प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति तथा कैलाश परमार मित्र मंडल के एडवोकेट पल्लव जैन , संतोष राठौर , मनीष सेन , कमल धवल , संतोष मालवीय आदि ने वीर गोगादेव समिति के
संरक्षक परमानंद सांगते, विजय सांगते, अशोक सांगते, देवीलाल नरवले, संतोष सरवान, हरिप्रसाद चावरिया सहित अध्यक्ष सोनू गैलोटर , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कंडारे , राहुल वाल्मीकि , अनिल सांगते भगत, बाबा नरवले पांडा, विनोद खरे, बंटी कंडारे, दीपक नरवले, अमित सांगते, समिति के सदस्यगण कमलेश सांगते, धर्मेंद्र कंडारे, मनोज गहलोत, संजू, अनिल चवारिया सहित महिला मण्डल की सदस्यों का भावभीना स्वागत किया