स्लग:
”
म.प्र. शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी ने भोपाल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य रूप से जिले की कानून व्यवस्था और हाल ही में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर चर्चा की गई। मंत्री श्री सिंह ने जिले में अतिवृष्टि से हुई क्षति का सर्वे कार्य शीघ्र संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर हुए नुकसान का सही आंकलन कर प्रभावित लोगों को जल्दी से जल्दी राहत राशि प्रदान की जाए।
इस बैठक में मंत्री श्री सिंह के साथ छिन्दवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू जी, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य श्री शेषराव यादव जी
पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती जी, परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया दीदी मौजूद थे, जबकि कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, कार्यालय के एनआईसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुये।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है