
सरदारपुर- राजोद से भगवान चारभुजा नाथ की असीम कृपा से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 30/8 /2024 को शुक्रवार आनंद मंगल हनुमान धाम सजोद से सुबह 6:14 मिनट के शुभ मुहूर्त में चारभुजा नाथ गढ़बोर धाम राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतिवर्षनुसार अनुसार इस वर्ष भी चारभुजा पैदल यात्रा संघ राजोद (रतलाम ) का एक दल शुक्रवार को सुबह शुभ मुहूर्त में पुजन अर्चना कर आंनद मंगल हनुमान धाम साजोद से चारभुजा धाम गड़बोर के लिए निकलेगा। 14 दिवसीय इस पैदल यात्री दल में नगर सहित रिंगनोद, गौतामपुरा के 20 से अधिक यात्री शामिल होग। जो 14 दिन में 460 किलोमीटर की यात्रा तय डोल ग्यारस के एक दिन पूर्व चारभुजा गड़बोर पहुचेगे। यात्रा का यह 39 वा वर्ष हैं। यात्रा आनंद मंगल हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी यात्रा संयोजक मधुसूदन बाहेती जानकारी दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है