Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन जयपुर राजस्थान
रिपोर्टर प्रियंका माली व कानाराम यादव

प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढेग- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी
28 अगस्त, जयुपर। प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रस्तावित 2406 किमी. के 8 नये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे निर्माण की डीपीआर की स्वीकृति जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2024-2025 के क्रियान्वयन में प्रदेश में 8 नये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे चरणबद्व रूप से बनाये जाने है। डीपीआर बनाने के लिये 30 करोड रू की राशि स्वीकृत की गई है।
आर्थिक विकास में तेजीआएगी,रोजगार बढ़ेगा-
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि इन एक्सप्रेस वे के निर्माण से प्रदेश के आर्थिक विकास को पंख लगेगें। तेज और सीधी कनेक्टीविटी स्थापित होने से प्रदेश में निवेश को बढावा मिलेगा और औधोगिक विकास के नये अवसर सृजित होगे। इससे प्रदेश के कृषकों की पंहुच सीधी बडे बाजारों तक स्थापित होगी जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। एक्सप्रेस वे से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढेगी जिससे भी रोजगार के नये अवसर सृजित होगे तथा राजस्व में वृद्धि होगी।
ये एक्सप्रेस वे है प्रस्तावित-
एक्सप्रेस वे लम्बाई (किमी)
कोटपुतली – किशनगढ़ 181
जयपुर – भीलवाडा 193 बीकानेर – कोटपुतली 295
व्यावर – भरतपुर 342
जालौर – झालावाड 402
अजमेंर – बाँसवाड़ा 358
जयपुर – फलौदी 345
श्रीगंगानगर – कोटपुतली 290
कुल 2406