लोकेशन जयपुर राजस्थान
*
ज़िला कलक्टर ने सांगानेर में लिया विकास कार्यों का जायजा*
*- प्रस्तावित सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश*
जयपुर, 08 सितम्बर। ज़िला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने रविवार को सांगानेर में विकास कार्यों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने सेटेलाइट अस्पताल की भूमि का मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने संबंधित मुख्य अभियंता को जल्द से जल्द सेटेलाइट हॉस्पिटल का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि सेटेलाइट हॉस्पिटल हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 25 हजार 142 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा जारी किया जा चुका है।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के उचित संधारण एवं समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर के दौरे के दौरान उपखंड अधिकारी सांगनेर श्री हिम्मत सिंह , तहसीलदार सांगनेर श्री अरविंद कविया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
रिपोर्टर प्रियंका माली

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।