Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम संपन्न। एवरशाइन गार्डन में हुआ राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा सम्मेलन, नगर में निकाली गई विशाल वाहन रैली।

*लोकेशन- पन्ना

 

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम संपन्न। एवरशाइन गार्डन में हुआ राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा सम्मेलन, नगर में निकाली गई विशाल वाहन रैली।

 

पन्ना। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती के उपलक्ष में पन्ना नगर के एवरशाइन गार्डन में राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारा सम्मेलन का आयोजन हुआ, इसके बाद नगर में विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसका नगर में जगह-जगह जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, जलपान एवं शुल्पाहार से स्वागत किया गया,

कार्यक्रम में पन्ना के स्थानीय सामाजिक बंधुओं सहित अजयगढ़ , रैपुरा, पहाड़ीखेरा, गुनौर, पवई सहित नागौद, कटनी, दमोह, छतरपुर, सतना, चंदला, बांदा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोधी समाज एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए, कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर पूरे अगस्त माह एक पेड़ वीरांगना अवंती बाई के नाम महा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया एवं 16 अगस्त को अलग-अलग संगठनों एवं व्यक्तियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसके बाद लोधी समाज के समस्त संगठनों एवं गणमान्य सामाजिक बंधुओं के द्वारा मिलकर पन्ना नगर के एवरशाइन गार्डन में राष्ट्रीय एकता भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया।

 

शॉल श्रीफल एवं पुष्प माला से किया गया अतिथियों का सम्मान !

 

कार्यक्रम का शुभारंभ

अवंती बाई लोधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया, इसके बाद अतिथियों का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं युवाओं के द्वारा नगर में विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों बाइक सवार एवं पैदल युवा डीजे की धुन में नाचते गाते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस एवरशाइन गार्डन पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन हुआ,

 

कई लोधी राजपूत सामाजिक हस्तियां हुई शामिल !

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुश्री कुसुम सिंह महदेले के द्वारा की गई, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल एव उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में पन्ना जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या सिंह लोधी रैपुरा , श्री शंकर पटेल , लोधी समाज के बरिष्ट समाजसेवी श्री करण सिंह राजपूत लोधी पूर्व डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एव भाजपा नैता एव राष्ट्रीय लोधी महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह लोधी एडवोकेट समाजसेवी रैपुरा पवई , बाला प्रसाद लोधी सरपंच, हरि सिंह ठाकुर, डॉ केपी राजपूत, देवेंद्र पाल वर्मा लोधी प्रधान, देशपाल सिंह, श्रीराम लोधी, उदय चंद्र अज्ञानी, आनंद सिंगरौल, रामशरण लोधी, रामकिशोर अहिरवार, मुकेश गोंड़, डॉ मिहीलाल, दादूराम सिंह, स्वामी ब्रम्हानन्द कुआँताल समिति अध्यक्ष विवेक सिंह लोधी, जनपद सदस्य दयाशंकर लोधी, कौशल किशोर लोधी, राम शरण सिंह, सोनेलाल प्रजापति, रामचंद्र बीपी सिंह, बीएस राजपूत, शिवमोहन सिंह, अरूण पटेल, श्रीलाल राजपूत, पत्रकार रामेशवर लोधी, भग्गी लाल लोधी, सौरभ साहू, राजू लोधी, अवधेश लोधी,मनीष सरासत , राजेन्द्र लोधी, संतोष लोधी सहित हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

 

वक्ताओं ने दिया एकता एवं भाईचारा का संदेश !

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जालम सिंह पटेल ने समाज को संगठित एवं जागरूक होने का संदेश दिया, सुश्री कुसुम सिंह महदेले लोधी ने लोधी समाज के साथ पक्षपात का आरोप लगाया, लोधी समाज के बरिष्ट समाजसेवी श्री

रामखेलावन सिंह लोधी ने कहा लोधी समाज ने हमेशा देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया है, आज भी चाहे देश की रक्षा में हो या देश के नवनिर्माण में हो लोधी समाज हमेशा आगे रहा है। मंच का संचालन रामखेलावन लोधी, और राष्ट्रीय लोधी महासभा पन्ना जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर लोधी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह राजपूत लोधी के द्वारा किया गया |

 

पन्ना से भाग्गी लाल लोधी की रिपोर्ट