Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण जन हितेषी योजना उज्जवला योजना के तहत जरूरतमंदों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने के उद्देश्य से वेदवती गैस एजेंसी के संचालक बसंत बंसल ने मंडी सतर नंबर दो सबलगढ़

भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण जन हितेषी योजना उज्जवला योजना के तहत जरूरतमंदों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने के उद्देश्य से वेदवती गैस एजेंसी के संचालक बसंत बंसल ने मंडी सतर नंबर दो सबलगढ़ में एक शिविर का आयोजन किया इस शिविर में बसंत बंसल ने उन सभी लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का प्रयास किया जिनके पास दोपहिया या तिपहिया वाहन ना हो जिनकी मासिक आय 10000 से कम हो जो शासन के लिए इनकम टैक्स जमा न करते हो जो पूर्व में गैस कनेक्शन धारी ना हो जो किसी शासकीय सेवा में ना हो जिनके पास पक्का मकान ना हो ऐसा कोई भी व्यक्ति एक साधारण फार्म भर कर उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकता है वेदवती गैस एजेंसी के संचालक बसंत बंसल से जब यह पूछा गया आपने शिविर क्यों लगाया तो बसंत बंसल ने

बताया के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि भारत में प्रत्येक घर में चाहे वह गरीब हो चाहे अमीर हो चाहे महिला हो अथवा पुरुष हो यदि भारत का नागरिक है तो उसके पास गैस कनेक्शन होना ही चाहिए जो सक्षम नागरिक है बे गैस कनेक्शन ले चुके हैं हम गरीबों को मध्यमवर्गीय को और ऐसे नागरिक जिनकी आय बहुत कम है जो कच्चे मकानों में रहते हैं शासकीय सेवा में नहीं है उनके पास कोई वाहन नहीं है फ्रीज नहीं है ऐसे नागरिकों को भी हम गैस कनेक्शन देना चाहते हैं ताकि धुआं रहित वातावरण बनाने में हमारे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने में और विशेष रूप से महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए हम निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित कर रहे हैं शिविर के माध्यम से हम लोगों में जागरूकता और संदेश देना चाहते हैं कि वे आएं और अपना गैस कनेक्शन लेकर अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाएं आज के शिविर में जिन लोगों ने गैस कनेक्शन प्राप्त किया उन सभी ने भारत सरकार को और बसंत बंसल को धन्यवाद दिया है