लोकेशन -अमानगंज
*नागा बाबा के दरबार में अखंड रामधुन के बाद आज विशाल भंडारा संपन्न*

पुलिस थाना परिसर अमानगंज में विराजे नागा बाबा सरकार के मंदिर का पुनर्निर्माण थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा कराया गया और उसके पश्चात दिनांक 11 सितंबर 2024 सुबह 11:00 से संगीतमय अखंड रामधुन का आयोजन किया गया। जिसमें समूचे नगर के व्यापारीयों और नागा जी सरकार के भक्तों ने रात भर श्री राम नाम संकीर्तन को ढोलक मंजीरा के साथ बड़े ही उत्साहपूर्वक गाया गया। कार्यक्रम में पवई क्षेत्र के सिद्ध स्थल भाटेश्वर सरकार के चरण सेवक महंत जी द्वारा सीताराम सीताराम धुन पर भावविभोर होकर कई घंटो तक नृत्य किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों, व्यापारियों, राजनैतिक दल के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओं ने बढचढ कर उत्साहपूर्वक धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम में रामधुन के पश्चात बुंदेली आईडल विजेता लोकेंद्र यादव व स्थानीय कलाकारों द्वारा दी गई भजन प्रस्तुति से उपस्थित जनमानसों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन में नगर के समस्त विधालयों की कन्याओं द्वारा भोजन प्रसादी, ब्रांम्हण भोज व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में थाना पुलिस स्टाफ सहित समूचे नगर व क्षेत्रीय धर्मप्रेमी बंधुओं का सहयोग सराहनीय रहा व सभी ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया एवं समस्त पलिस स्टाफ की सराहना की।
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है