Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिजली कंपनी ने लाइनों का नहीं कराया मेंटींनेंस, मानसून आने के बाद हो रही दिक्कत  – हाईटेंशन लाइन टकरा रही पेड़ों से बारिश में हवा चलते ही लाइन हों रही फॉल्ट 

बिजली कंपनी ने लाइनों का नहीं कराया मेंटींनेंस, मानसून आने के बाद हो रही दिक्कत

– हाईटेंशन लाइन टकरा रही पेड़ों से बारिश में हवा चलते ही लाइन हों रही फॉल्ट

 

 

अंबाह नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइनों का कंपनी द्वारा मेंटीनेंस नहीं कराया गया है। जिससे हाईटेंशन लाइन पेड़ों से टकरा रही हैं। मानसून चलते इनदिनों बारिश का दौर जारी है,इस दौरान थोड़ी सी हवा चलने पर लाइन फॉल्ट हो रही है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइन के तार टूटने के बाद कर्मचारियों द्वारा 3 से 4 घंटे तक लाइन बंद कर दी जाती हैं।

यहाँ बता दें कि कस्बे में जर्जर बिजली के तारों एवं ट्रांसफार्मर की हालत अब तक नहीं सुधर पाई है। नगर में हल्की बूंदाबांदी व हवा चलते ही 2 से 3 घंटे के लिए बिजली सप्लाई को बंद कर दिया जाता है। अगर किसी ट्रांसफार्मर मे फॉल्ट हो या बिजली का तार टूट जाए तो उसको सही करने में बिजली कंपनी के कर्मचारी 4 से 5 घंटे लगा लेते हैं। बता दें कि नगरीय व ग्रामीण अंचल में बिजली कंपनी का ढांचा काफी जर्जर है। हल्का-फुल्का फॉल्ट भी नगर भर की लाइट को

बिजली कंपनी हर साल बारिश से पूर्व बिजली लाइनों के मेंटेनेंस का काम करती है, लेकिन इस बार कार्य नहीं किया गया है। इसका उदाहरण है कि जिन मकानों के सामने तथा पेड़ों के सहारे बिजली लाइन डली है वह जस की तस स्थिति में हैं। नगर में जगह-जगह जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर केबिल झूल रही हैं। खास बात यह है कि केबिलों के ऊपर से प्लास्टिक कट गई है। जिससे इनमें करंट तक आ रहा है उसके बावजूद भी इनको बदलवाने के प्रयास अभी तक नहीं किए गए हैं इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों के ऊपर सुरक्षा कवच ना होने के कारण बारिश के दिनों में करंट का खतरा बढ़ जाता है वही विद्युत लाइनों के पेड़ से बार-बार टकराने से पेड़ों में आग भी लग रही है जिसकी तरफ विभाग का कोई ध्यान नहीं है

बॉक्स-

दिमनी में कागजों में करा दिया लाइनों का मेंटीनेंस:

बिजली कंपनी आदेशानुसार दिमनी क्षेत्र की लाइनों का मेंटीनेंस होना था। जिससे बारिश के समय लाइन फॉल्ट न हो। लेकिन बिजली कंपनी द्वारा लाइनों का मेटींनेंस नहीं कराया गया। जिसकी वजह से बारिश में लाइन रात के समय फॉल्ट हो जाती है। जिससे रात भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं लाइनों के मेटींनेंस के लिए बिजली कंपनी के द्वारा बजट भेजा गया,वह अधिकारियों ने कागजों में मेंटीनेंस कराकर हड़प कर लिया।