सरदारपुर -:
राजोद सहित ग्रामीण अंचल में मनाई गई तेजादशमी: यात्रा निकालकर मन्नतधारियों ने चढ़ाए निशान, कई गांवों में लगा एक दिवसीय मेला*

सरदारपुर -राजोद नगर सहित ग्रामीण अंचल में आज लोक देवता वीर तेजाजी के थानकों पर दशमी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। मन्नत धारियों ने ढोल-ढमाके और अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला और निशान चढ़ाए। इस अवसर पर वीर तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह मेले भी आयोजित हुए। एक दिन पूर्व गुरूवार रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन के साथ तेजाजी के जीवन पर आधारित नाट्य का मंचन हुआ।
*सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू*
आज तेजा दशमी के अवसर पर थानकों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों ने तेजाजी के मंदिर पर पहुंचकर नारियल चढ़ाएं और पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति की प्रार्थना की। गांवो में आज धार्मिक उत्साह का माहौल देखा गया। ग्राम निपावली, आंनदखेडी, नंदलाई, संदला , लाबरिया आदि गांवों में धूमधाम से तेजादशमी मनाई गई। कई गांवों में आज एक दिवसीय मेला भी लगा। रुणी में धूमधाम से निशान निकले निशान । और एक दिवसीय मेला का हुआ आयोजन।
सरदारपुर से राहुल राठोड़

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है