Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा -:

 

नपा ने लोक अदालत में वसूली 10 लाख से अधिक की बकाया राशि

 

स्थानीय अदालत परिसर में लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें नगरपालिका द्वारा कैंप लगाकर नगर के बकायादारों को पूर्व में नोटिस देकर निकाय की जलकर, संपत्ति कर, समेकितकर आदि की बकाया राशि की वसूली की गई। कैंप का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ राजेश सक्सेना की उपस्थिति में किया गया।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा लोक अदालत में निकाय की बकाया जलकर, संपत्तिकर जमा करने आए बकायादारों से आग्रह किया कि निकाय की बकाया राशि समय से जमा करावें, क्योंकि आपके द्वारा जमा की जाने वाली करों की राशि से ही नगर का विकास होता है, वहीं मूलभूत आवश्यकओं व सुविधाओं को उपलब्ध भी निकाय आपके द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि से ही कराती है। आप सभी प्रत्येक माह अपने नलकर एवं संपत्तिकर की राशि जमा करावें, ताकि आपके ऊपर भी भार न हो और आपके द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि से नगरपालिका और अधिक तेजी से नगर का विकास कर सकें।

नगरपालिका द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना के निर्देशन में एक सप्ताह पूर्व से अपने राजस्व अमले सहित नपा के अन्य कर्मचारियों को लोक अदालत की तैयारियां की जा रही थी। सीएमओ श्री सक्सेना द्वारा वार्डवार 5 सदस्यी टीम गठित की गई जिसमें एक-एक दल प्रभारी व गठित टीम से सुचारू रूप से काम कराने के लिए एक-एक नोडल नियुक्त किया गया। सीएमओ श्री सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से नगर के बकायादारों से संपत्तिकर, जलकर, समेकितकर की लगभग 10 लाख 48 हजार रूपये की बकाया राशि वसूली गई है। सीएमओ राजेश सक्सेना ने राजस्व अमले की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार निकाय को मजबूत करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहे, ताकि आप सभी के सहयोग से हम अपनी निकाय को प्रदेश में टॉप-10 निकायों में सर्वश्रेष्ठ निकाय बना सकें। इस महत्वपूर्ण कार्य में राजस्व प्रभारी मनोहरसिंह जावरिया, दलप्रभारीगण सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, मनीष श्रीवास्तव, यश कौशल, कमरूद्दीन, कमरूद्दीन, जगदीश वर्मा, गबू सोनी, नारायणसिंह सोलंकी, मोहम्मद इसरार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

आष्टा से किरन रांका की रिपोर्ट