नेपरी ग्राम में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान , पुलिस ने मर्ग कायम किया
कैलारस
कल 18 अगस्त की रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय महिला पूजा पत्नी अशोक जाटव ने घर के कमरे में झूला की रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतिका के पति अशोक ने बताया कि मेरी शादी 2013 में पूजा पुत्री तेजाराम जाटव निवासी कोड़ा के साथ हुई थी हमारे तीन बच्चे है मेरी पत्नी पूजा को 15 दिन से बुखार आ रहा था जिसका इलाज प्राइवेट डॉ से करवा रहा था कल 18 अगस्त की शाम को में व मेरी माँ फूलवती व बच्चे घर के बाहर रॉड किनारे खटिया डालकर सो रहे थे पत्नी पूजा घर के अंदर बरामदे में सो गई सुबह 6 30 बजे मेरी माँ जागी ओर अंदर जाकर देखा तो पता चला कि मेरी पत्नी पूजा घर के अंदर कमरे में झूला की रस्सी से फंदा बनाकर कमरे की छत के कुंडे से लटकी है माँ ने मुझे बताया तो मैने रस्सी को चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा और जमीन पर लिटा दिया व पुलिस व आस पास के लोगो को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुची ओर शव को पोस्ट मार्टम के लिए कैलारस हॉस्पिटल ले आयी जहाँ उसका पोस्ट मार्टम किया गया कैलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना ले लिया है वही मृतिका के भाई विलकेश जाटव निवासी कोड़ा का आरोप है कि मेरी बहन की गला दबाकर उसके ससुरालीजनो ने हत्या की है फिलहाल पुलिस ने फरियादी पति अशोक की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में जुटी है

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..