उड़ोठगढ़ -:
भिंड जिले के उदोतगढ़ गांव में हुई चोरी को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

उदोतगढ़ के सरकारी स्कूल से 10 कंप्यूटर और 7 से 9 लाख के बीच का कीमती सामान हुआ चोरी। शासकीय उ. मा .विद्यालय उदोतगढ़ से अज्ञात चोरों ने रविवार सोमवार की रात छत के रास्ते स्कूल में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल परिसर में घुस कर कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया जिसमे रखे 10 कंप्यूटर एवम उनके समान की चोरी की। इसके बाद स्कूल में बने नवीन लैब का ताला तोड़ कर उसमे रखा पूरा सामान समेट लिया जिसमे काफी कीमती सामान रखा हुआ था। जिसके साथ साथ स्कूल में लगी एक एलईडी स्मार्ट टीवी भी चोरी कर ले गए। सोमवार को जब स्कूल खुला तो कमरों में समान बिखरा पड़ा था स्कूल के प्राचार्य श्री इंद्रपाल सिंह नागर ने मामले की शिकायत अटेर थाने में दर्ज कराई गई थी जिसको लेकर पड़ोस के ग्राम पंचायत के सदस्य वीरेंद्र सिंह गुर्जर सरपंच गौरव शर्मा उप सरपंच जसवीर भदौरिया सेवक मिश्रा उल्फत जादौन रघुराज भदौरिया शिवम भदौरिया पुलंदर गुर्जर कलेक्टर कार्यालय में लोगों के साथ पहुंचे। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अटेर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया। जिसको लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर सब ने ज्ञापन दिया
उदोतगढ़ से दीपक सिंह गुर्जर की खास रिपोर्ट
Mob 7067789332

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।