Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन : उमरेठ

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री
“भारत रत्न “श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक लगातार संसदीय क्षेत्र मे 100 दिनों तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है।

आज परासिया विधानसभा की उमरेठ ग्राम पंचायत मे सांसद विवेक बंटी साहू की उपस्तिथि मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमे सभी प्रकार के मरीजों की जांच एवं दवाओं के साथ ही चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कालेज के विशेषज्ञयो तथा सुपर स्पेस्लिस्ट डाक्टरो के सहयोग से किया जायेगा । जिसमे गाल ब्लेंडर स्टोन , किडनी , पथरी , हरनिया , अपेण्डीक्स, बच्चेदानी के आपरेशन, ह्दय रोगों की सर्जरी , दांत के सभी रोग एवं सर्जरी , कटे फटे ओठों व तालु की सर्जरी , हड्डीयो से संबंधित सभी प्रकार की सर्जरी और आँखो के मोतीयबिंद ऑपरेशन के लिया चिन्हित किया है। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उमरेठ सहित आसपास की ग्राम पंचायतो के 985 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। जिसमे महिलाये,पुरुष व बच्चे शामिल है। शिविर मे ग्राम पंचायत उमरेठ सरपंच मुकेश सोनी का सहयोग रहा…सांसद विवेक बंटी साहू ने शिविर के उद्देश्य को लेकर कहाँ की संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच, जिले के युवा सांसद विवेक बंटी साहू, 100 दिन निरंतर सेवा , संकल्प और स्वास्थ्य के माध्यम से उनके गंभीर रोगों का इलाज करवाकर,जिले को निरोगी बनाने का सपना साकार कर रहे है। जिससे जिले मे कोई भी गभीर बीमारी के इलाज से वंचित न रह सके। उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी,भाजपा जिला महामंत्री श्री परमजीत बिज,विधानसभा प्रभारी श्रीमति ज्योति डहेरिया,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश उईके,अध्यक्ष भाजपा मंडल उमरेठ श्री कमलेश धुर्वे,परासिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद मालवी,ग्राम पंचायत उमरेठ के सरपंच श्री मुकेश सोनी,उप सरपंच विशाल बंदेबार,
भाजपा मंडल महामंत्री श्री सचिन कुशवाहा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री अंकुश जयसवाल,दीपक खंडेलवाल रोटरी क्लब
अध्यक्ष,वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अनिल सिंघई,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश बेलवंशी,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयूर सोनी,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति रेखा दुबे,भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री संदीप सोनी,पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप धुर्वे,हेमंत मोहबे,रुपेश सोनी,शेलेश सोनी,पंकज चौरसिया,
भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री करीम शाह आदि उपस्थित रहे।