मुख्यमंत्री के नाम पन्ना कलेक्टर को सोपा गया आभार पत्र, के साथ आग्रह
गुरुवार को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया के आह्वान पर मध्य प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा संघ की मांग पर पत्रकार बीमा योजना में की गई प्रीमियम बढ़ोतरी को वापस लेने के प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजने का सिलसिला निरंतर जारी है
उसी सिलसिले में गुरुवार को संघ की पन्ना जिला इकाई ने भी मुख्यमंत्री के नाम पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को आभार एवं आग्रह पत्र सोपा आभार पत्र में कहां गया है कि पत्रकार सुरक्षा बीमा योजना संबंधी संगठन की मांग को स्वीकार करने के लिए मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बहुत-बहुत आभार सरकार से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया जा रहा है कि पूर्व विज्ञापन में हमने संपूर्ण प्रीमियम को माफ किए जाने का आग्रह भी सरकार से किया था एक बार पुनः आभार पत्र के माध्यम से सरकार को स्मरण कराया जा रहा है की पत्रकारों के हितो को दृष्टिगत रखते हुए बीमा योजना की संपूर्ण प्रीमियम सरकार द्वारा भरी जाए ताकि पत्रकार साथियों को परिवार सहित सुरक्षा मिल सके 19 सितंबर को पन्ना जिला इकाई अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पन्ना तहसील अध्यक्ष पन्ना अशोक शाक्य, संभागीय संयुक्त सचिव सीमांत खरे, जिला सचिव सतीश विश्वकर्मा, सतीश गुप्ता चंद्रभान सेन विनोद नामदेव सहित दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है