Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर -राजोद के समीपस्थ ग्राम पंचायत नेपावली के गाँव झींझोटा में मौसमी रोगों के संक्रमण को देखते हुए गाँव में कुछ व्यक्तियों में शंकास्पद् डेंगू बुखार रोग जैसे लक्षणों के मामले के पहले ही स्वस्थ्य एवं पंचायत विभाग हुआ, “अलर्ट” में स्वास्थ्य अमले ने घर- घर जाकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अंतर्गत 142 घरों में पानी के सभी कंटेनर टंकी, सिंटेक्स, टायर, मटकों आदि में टार्च के माध्यम से लार्वा देखें (सर्वे किया) व लार्वा नाशक टेमोफांस दवाई डाली गई। वहीं ग्राम पंचायत नेपावली ने स्वास्थ्य विभाग से फागिंग मशीन बुलवा कर पूरे गाँव में धुआँ ही धुआँ करवा दिया।
ऐसे मौके पर ग्राम पंचायत व ग्राम झींझोटा में रोगों से बचाव ही, उपचार है, में जन जारुकता पर मेडिकल आफिसर डा. अनिल भाभर ने रोगों के लक्षण इलाज एवं बचाव पर ग्रामीण जन से मलेरिया, डेंगू, टी.बी. एड्स, रोगों से बचाव के सुझावों पर चर्चा कर बुखार रोग से ग्रसित व्यक्तियों के घरों का भ्रमण भी किया व रोग के बारे में जानकारी ली।
वहीं दल में डा.राहुल यादव, सरपंच प्रतिनिधि पीरूलाल मकवना, उप सरपंच समरथ सग्रीत्रा , सचिव तुलसीदास बैरागी, पंच देवीलाल, राधेश्याम, ‘सेक्टर सुपरवाइजर’ रमेश भूरिया, ए.एन.एम.सागर ओहरी सीएचओ प्रिय शर्मा आशा- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तेजा अमृत, माया गोविंद,आशा अरविंद, सोनू राजाराम , रीना, कांता व ग्रामीण जन गोवर्धन सगीतरा समरत नयमा, नारायण, व शंभु डामर एवं अन्य सभी ग्राम वासी भी मौजूद रहे है।