Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सड़कों पर बैठने वाली निराश्रित गायों को हटाने की कार्यवाही की जावे-कलेक्टर एवम जर्जर भवनों में स्कूल नहीं लगाए जाएं और बच्चा खुले में बैठकर नहीं पढ़ाया जाए

भिण्ड – :

 

सड़कों पर बैठने वाली निराश्रित गायों को हटाने की कार्यवाही की जावे-कलेक्टर

 

जर्जर भवनों में स्कूल नहीं लगाए जाएं और बच्चा खुले में बैठकर नहीं पढ़ाया जाए

 

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में सीएमओ, सीईओ जनपद सड़कों पर बैठी निराश्रित गायों को हटाने की कार्यवाही करें। साथ ही जर्जर भवनों में स्कूल नहीं लगाए जाएं और बच्चों को खुले में नहीं पढ़ाया जाए यह बात कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने डीपीसी से कही।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, एसडीएम भिण्ड श्री अखलेश शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही वर्चुअली रूप से एसडीएमगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में समस्त सीईओ जनपद एवं समस्त सीएमओ नपा को निर्देशित किया कि रोड़ पर निराश्रित बैठी गायों को हटाने की कार्यवाही करें और इसमें कोई रूकावट पैदा करे तो उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें एसडीएम इसकी मॉनीटरिंग करें। बैठक में डीपीसी को निर्देशित किया कि जहां स्कूलों के जर्जर भवन हैं वहां स्कूल नहीं लगाए जाएं और ना ही बच्चों को खुले में बैठकर बढ़ाया जाए।

कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि कई विभागों में सीएम हैल्पलाईन की ज्यादा शिकायतें लंबित हैं और अधिकारियों के द्वारा उनको निराकरण की कार्यवाही नहीं की गई है अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां सीएम हैल्पलाईन की जो लंबित शिकायतें हैं उनका निराकरण समय रहते करना सुनिश्चित करें। जिस विभाग के अंतर्गत ज्यादा शिकायतें लंबित हैं वे ई-दक्ष केन्द्र में बैठकर शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने पीएम आवास शहरी की समीक्षा के दौरान पाया कि कई आवास अप्रारंभ हैं सभी सीएमओ इस बात की ओर ध्यान दें कि जो अप्रारंभ आवास हैं उनको सरेण्डर की कार्यवाही करें। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत काम में देरी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन सरपंचों के द्वारा गौशाला चालू नहीं कराई गई है उनके खिलाफ संबंधित अधिकारी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में खाद पर चर्चा करते हुए कहा कि खाद किसानों को मिल रही है कि नहीं और उन्होंने कहा कि जो डिफाल्टर किसान हैं वह राशि जमा करें उसके बाद ही उनको खाद की आपूर्ति की जाए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास, कृषि, जिला आपूर्ति सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई और कार्यवाही के आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

अटेर से दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट