खेलों से विद्यार्थियों का होता है शारीरिक और मानसिक विकास-साधु सिंह राठौर अम्बाह
— बीते दिवस जिला स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता गणेश गार्डन यादव धर्म कांटे ग्वालियर मे संपन्न हुई थी जिसमें ग्वालियर, मुरैना,भिंड तीनों जिलों के 200 खिलाड़ियों ने कराटे की इंट्रडिस्टिक चैंपियनशिप में भाग लिया था जिसमे कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त किए थे इस प्रतियोगिता मैं महिला शक्ति आत्मरक्षा खेल संस्थान अम्बाह संस्था के डायरेक्टर मनीष राठौर के द्वारा 16 खिलाड़ियों को ले जाया गया था जिन्होंने 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 5 कांस्य पदक जीते, इस इवेंट फाइट में प्रियंका दंडोतिया और नागेंद्र दंडोतिया ने स्वर्ण पदक जीता इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन महिला शक्ति आत्मरक्षा खेल संस्थान कार्यालय पर किया गया जिसमे संस्था के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा साधु सिंह राठौर ने कहा कि बच्चे खेल को खेल की भावना से खेलें और वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ रहकर अच्छी अच्छी बातें सीखे और अपने शहर और अंचल का नाम रोशन करें विशिष्ट अतिथि राजकुमार राठौर,दीवान सिंह राठौर पार्षद, देशराज कुशवाहा, संतोष राठौर , आर एस राठौर, अमन राठौर,फौजी ने जीते सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया इस मौके पर पालक भी मौजूद थे आभार संस्था के डायरेक्टर मनीष राठौर द्वारा किया गया

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..