Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फसलों को उचित पोषण देता है एनपीके उर्वरक
किसान भाईयों को एनपीके उर्वरक का उपयोग करने की सलाह
ग्वालियर 08 अक्टूबर 2024/ एनपीके उर्वरक फसलों के उचित पोषण का काम करता है। इस उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटास जैसे प्रमुख तत्व होते हैं। इसलिए किसान भाईयों को अपनी रबी की फसलों को एनपीके उर्वरक का उपयोग करना चाहिए। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री आर एस शाक्यवार ने यह सलाह जिले के किसान भा ईयों को दी है।
उप संचालक कृषि श्री शाक्यवार ने बताया कि फसलों के उचित पोषण के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटास जैसे तीनों प्रमुख तत्व जरूरी हैं। दलहन एवं तिलहनी फसलों के पोषण में सल्फर की भी जरूरत होती है, जो सिंगल सुपर फास्फेट व ट्रिपल फास्फेट उर्वरक से एक साथ प्राप्त होते हैं। फसलों के सुचित पोषण में एनपीके उर्वरक संतुलन प्रदान कर पौधों के सर्वांगीर्ण विकास में सहायक है। डीएपी उर्वरक में केवल दो तत्व नाइट्रोजन एवं फास्फोरस ही पौधों को प्राप्त होते हैं।
फसलों की अच्छी वृद्धि और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसान भाईयों से एनपीके 20:20:0, 20:20:0:13 व 12:32:16 एवं ट्रिपल सुपर फास्फेट (टीएसपी 48 प्रतिशत) जैसे उपयोगी एवं महत्वपूर्ण उर्वरकों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।
क्रमांक/066/24