
जिला खेल परिसर में हुआ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
ग्वालियर, 09 अक्टूबर 2024/ ‘शक्ति अभिनंदन अभियान’ के तहत जिला खेल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में बालिकाओं ने मार्शल आर्ट का रोमांचक प्रदर्शन किया। साथ ही साबित किया कि बालिकाएँ अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “जिला ताईक्वांडो ख़ेल संघ” के सहयोग से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 15 बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। ताईक्वांडो संघ के सचिव श्री अजय गुप्ता के मार्गदर्शन में बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया।
ज्ञात हो ‘शक्ति अभिनंदन अभियान’ के तहत सरकार द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। गत 2 अक्टूबर से शुरू हुआ ‘शक्ति अभिनंदन अभियान‘‘ 11 अक्टूबर तक चलेगा।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले में अभियान की सभी गतिविधियों को प्रभावी ढंग मूर्त रूप देने के निर्देश दिए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए अभियान के तहत सामाजिक जागरूकता की पहल की गई है। अभियान की गतिविधियों के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में शक्ति पूजन दिवस, विद्यालयों में महिला सुरक्षा पर पेन्टिंग प्रतियोगिता , महिला से सम्बन्धित एक्ट/अधिनियम पर चर्चा, महिला जागरूकता रैली, संवाद कार्यक्रम, रोजगार, बिजनेस, उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, महिला बुजुर्गों का सम्मान दिवस, सशक्त वाहिनी पंजीयन, पंचायत व वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक, मानसिक स्वास्थय सम्वेदीकरण, विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा एवं बालिकाओं द्वारा आर्ट प्रदर्शन आदि का आयोजन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेन्द्र सिंह जादौन, जिला खेल परिसर के सीइओ श्री धर्मवीर सिंह भदौरिया, परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा तिवारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यक़र्ता व बालिकाए उपस्थित रहीं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है