Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विजयादशमी चल समारोह का नपा ने किया भव्य स्वागत
आष्टा/किरण रांका
असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी का चल समारोह परंपरानुसार भाऊबाबा मंदिर से प्रारंभ हुआ जो गाजे-बाजे के साथ परदेशीपुरा पहुंचा, जहां नगरपालिका द्वारा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षदगणों की उपस्थिति में चल समारोह में शामिल दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष हरेन्द्रसिंह ठाकुर, सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, महेन्द्रसिंह ठाकुर, शेषनारायण मुकाती, कुशलपाल लाला, कालू भट्ट, रूपेश राठौर, बलवीरसिंह ठाकुर, सनातन सामाजिक संगठन के अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों सहित चल समारोह में शामिल मां दुर्गा मंडल अध्यक्षों, अखाड़ा उस्तादों, बैंक संचालकों आदि का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। चल समारोह में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, वीर बजरंगी व दशानन के वेशभूषा में आकर्षक रथ पर सवार कलाकारों का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति में पर्व-त्योहारों का काफी महत्व है। हर त्योहार समाज और परिवार की मजबूती को बढ़ाता है। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। विजयादशमी दशहरा सभी के सुख की कामना करने वाली वाली और सबकी आस्थाओं को समान आदर-सम्मान देने और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना रखने वाली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण भाग है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्यौहारों की सबसे अच्छी बात यह है कि उनमें से अधिकांश अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आते हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध त्यौहार दशहरा है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह पावन पर्व चाहे कुछ भी हो, सत्य की हमेशा विजय होती है इस बात का संदेश लेकर आता है। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, पार्षदगण रवि शर्मा, तारा कटारिया, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, सुभाष नामदेव, कालू भट्ट, तेजसिंह राठौर, विशाल चौरसिया, रूपेश राठौर, विजय मेवाड़ा, आशीष बैरागी, पप्पू मेवाड़ा, गबू सोनी, रोहित मालवीय, राहुल बड़ोदिया, कुलदीप सोनी, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।