Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना बिजौली पुलिस की कार्यवाही

थाना बिजौली क्षेत्र में जान से मारने की नियत से अपनी लायसेंसी बंदूक से फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने बंदूक सहित गिरफ्तार

🔴 आरोपी ने 4 बीघा ज़मीन बेचकर 12 बोर दो नाली पंप एक्शन गन ख़रीदी और रंगबाज़ी के चक्कर में गाँव के लड़के पर फायरिंग की थी।
🔴 गाँव वालों ने बताया कि उक्त आरोपी द्वारा लाइसेंसी बंदूक़ से मटकी भी फोड़ी थी।
🔴 लाइसेंसी बंदूक़ का दुरुपयोग करने वालों पर ग्वालियर पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही।

ग्वालियर दिनांक 18.10.2024।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 16.10.2024 को फरियादी सचिन माथुर निवासी ग्राम सुपावली ने थाना बिजौली में लेख कराई कि आज शाम को वह अपने गाँव के महेश खबास की खाली जगह पर बने थान पर बैठे था तभी गाँव का अनुज धानुक आया और आते से ही मुझे माँ बहन की गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगा। जब मैने गाली देने से मना किया तो अनुज ने मुझे जमीन पर पटक लिया और लात घूंसों से मेरे साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद अनुज धानुक अपने घर गया और घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली मारी मैं नीचे जमीन पर बैठ गया, गोली की आवाज से भीड इकट्ठा हो गई जिससे अनुज धानुक मौके से भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बिजौली में आरोपी अनुज धानुक के खिलाफ अप0क्र0 222/24 धारा 296,109 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लायसेंसी बंदूक से फायरिंग करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) को थाना बिजौली की पुलिस की टीम बनाकर जान से मारने की नियत से फायर करने वाले आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री संतोष कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली प्रीती भार्गव द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 18.10.2024 को आरोपी अनुज धानुक को उसकी लायसेंसी 12 बोर की बंदूक सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी ने 4 बीघा ज़मीन बेचकर एडवांस तकनीकी की दो नाली बंदूक़ ख़रीदी थी और उसका लाइसेंस बनवाया। गाँव वालों के बताये अनुसार गाँव में दिखावे के चक्कर में उसके द्वारा एक बार हर्ष फायर कर मटकी फोड़ी थी, उसके बाद दिनांक 16.10.2024 को गाँव के ही जाटव लोगों की लड़ाई में बंदूक़ लेकर पहुँचा और उस पर फायरिंग कर दी। फ़रियादी झुक गया जिससे उसकी जान बच गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा किसी भी लाइसेंस धारक द्वारा डराने व जान से मारने की नीयत से फायर किया जाएगा और गोली नहीं भी लगेगी तो भी हत्या के प्रयास का मुक़दमा पंजीबद्ध कर जेल की सलाख़ों में भेजा जायेगा और लाइसेंस निरस्त करवाया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपीः- अनुज धानुक पुत्र गन्धर्व धानुक निवासी सुपावली बिजौली जिला ग्वालियर।

जप्त मशरूका:- घटना में प्रयुक्त 12 बोर दो नाली लायसेंसी बंदूक की जप्त।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी बिजौली निरी0 प्रीति भार्गव, उनि0 राहुल अहिरवार व थाना बल की सराहनीय भूमिका रही।