Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लगाए जन सुरक्षा योजना शिविर
ग्राम अकबई बड़ी में 48 लोगों को बीमा योजनाओं से जोड़ा
जिले की 22 अन्य ग्राम पंचायतों में भी लगे शिविर
 ग्वालियर 20 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बिशेष शिविर लगाए ज रहे हैं। इस कड़ी में जनपद पंचायत डबरा की ग्राम पंचायत अकबई बड़ी में शिविर लगाकर 48 खाता धारकों का बीमा इन दोनों योजनाओं के तहत कराया गया।
इसके अलावा जिले के सभी चार विकासखंडों की 22 ग्राम पंचायतों में भी विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा जन सुरक्षा योजना शिविर आयोजित किये गए तथा ग्रामीणों को इन बीमा योजनाओं में शामिल किया गया।
अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक श्रीमती अमिता शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के वित्त विभाग द्वारा हर ग्राम पंचायत में आगामी 15 जनवरी तक  प्रत्येक शनिवार को शिविर आयोजित कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा योजनाओं के तहत खाते धारकों का बीमा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी परिपालन शनिवार 19 अक्टूबर को ग्राम पंचायत अकबई बड़ी में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा डबरा द्वारा ग्राम पंचायत के समन्वय से शिविर लगाया गया ।
मृत हितग्राही के परिजन को सौंपा 2 लाख रुपए का चैक
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकित हितग्राही की मृत्यु होने पर उनकी नॉमिनी श्रीमती चन्द्रा बाई को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा डबरा द्वारा शिविर में  2 लाख रूपए का चैक सौंपा गया।
इस मौके पर डबरा शाखा के सहायक प्रबंधक श्री लक्ष्मण कुशवाह, बीसी सुपरवाइजर श्री थान सिंह रजक, बीसी श्री मनोज कुशवाह व श्री रघुनाथ साहू, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।