जिला शिक्षा केन्द्र के संविदा कर्मचारियों की सेवा वृद्धि संबंधी प्रस्ताव का हुआ अनुमोदन
कलेक्टर श्रीमती चौहान की अध्यक्षता में जिला नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित
ग्वालियर 23 अक्टूबर 2024/ जिला शिक्षा केन्द्र में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सेवा वृद्धि संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन जिला नियुक्ति समिति द्वारा कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान
ने बैठक में निर्देश दिए कि सेवा वृद्धि की कार्रवाई शासन के नियमों के तहत पूर्ण करें।
ने बैठक में निर्देश दिए कि सेवा वृद्धि की कार्रवाई शासन के नियमों के तहत पूर्ण करें।बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि, सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण श्री नरेन्द्र बाबू यादव तथा जिला परियोजना समन्वयक श्री रविन्द्र सिंह तोमर सहित समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि बीएसी व सीएसी सहित जिला शिक्षा केन्द्र में रिक्त अन्य पदों की पूर्ति भी नियम अनुसार करें, जिससे प्राथमिक शिक्षा का काम गुणवत्ता एवं तेजी के साथ आगे बढ़ सके।
इस अवसर पर जन जाति कल्याण विभाग से संबंधित सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतों सहित सीएम हैल्पलाइन की अन्य शिकायतों का निराकरण अभियान बतौर किया जाए।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण