मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए
विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के बारे में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से ली जानकारी
ग्वालियर 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन
यादव का गुरुवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विमानतल पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
यादव का गुरुवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विमानतल पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को वायुमार्ग द्वारा दोपहर लगभग एक बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचे। भोपाल से उनके साथ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, खजुराहो सांसद श्री वी डी शर्मा एवं श्री हितानंद भी ग्वालियर आए थे।
ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भोपाल से साथ में आए जनप्रतिनिधिगणों के साथ हैलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे के लिये प्रस्थान किया। वहाँ से वापस ग्वालियर आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ठाठीपुर स्थित पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के निवास पर पहुँचकर उनके बड़े भाई स्व. ओमप्रकाश राजौरिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके बाद राजमाजा विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचे और सायंकाल लगभग 7.15 बजे वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया। ग्वालियर विमानतल पर श्री अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत करने एवं विदाई देने पहुँचे थे।
विमानतल पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है