Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मौके पर मिला सुसाइड नोट, क्षेत्र में नाना प्रकार की चर्चाओं का द्वार गर्म

पन्ना जिले की अमानगंज नगर के वार्ड नंबर 4 ज्वाला माता मंदिर के समीप रह रही तलाकशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जहां तलाकशुदा महिला का शव घर के कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी जैसे ही नगर में फैली तो नाना प्रकार की चर्चाओं दौर चलू हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी अमानगंज पुलिस को दी। जिस पर अमानगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्यवाही कर शव अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मृतक का नाम रोजी बी पिता सुबराती उम्र 30 वर्ष निवासी अमानगंज वार्ड नंबर 4 का पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौपा। वहीं परिजनों ने मीडिया से चर्चा के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं, साथ ही सुसाइड नोट भी मौके पर बरामद हुआ परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची अपनी दादी के घर के ऊपर वाली मंजिल में रहती थी।जिसकी कुछ वर्ष पहले शादी की गई थी और जहां से महिला का तलाक हो गया था। उसके बाद ही घर पर महिला रह रही थी और 3 वर्ष पूर्व तलाक के बाद महिला ने नगर की मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले हाफिज अब्दुल मुस्तफा के साथ निकाह कर लिया था हालांकि इस निकाह की ज्यादा चर्चाएं नगर में नहीं थी लेकिन दोनों का निकाह परिजनों के द्वारा होना बताया गया है परिजनों का कहना है कि मस्जिद के हाफिज ने निकाह करने के बाद रोजी बी को साथ रखने के बजाय घर पर या अन्य जगह ही रखना उचित समझा क्योंकि हाफिज भी पहले से शादीशुदा था जिसके दो बच्चे भी हैं और हाफिज की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है जबकि तलाकशुदा महिला 30 वर्ष की है जिस वजह से हाफिज ने रोजी बी को अपने साथ नहीं रखा जिससे आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी परिजनों की माने तो रोजी बी रोजाना सामान लेकर हाफिज के घर जाती थी और वह वहां से भगा दिया करते थे। मृतिका के माईके पक्ष की परिजनों का कहना है कि रोजी बी से हाफिज मुस्तफा सहित उनके घर के लोग आए दिन मिलने आया करते थे मगर उसे बीवी का दर्जा देने से गुरेज किया जा रहा था जिससे वह परेशान थी। इन सबका पीछा छुड़ाने के लिए हाफिज एवं उनके परिवार के लोग द्वारा इस घटना को कारित किया गया है। परिजनों की माने तो इसमें चार लोग शामिल हैं। जिसमें हाफिज अब्दुल मुस्तफा उम्र 60वर्ष, राजा, मेहरबान, शादाब आदि लोग शामिल हैं। हालांकि इस पूरे घटना को लेकर अमानगंज पुलिस से जानकारी प्राप्त की तो पुलिस का कहना है, कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया में मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच चल रही है, आगे जो भी स्पष्ट होगा, वह जांच के बाद सामने आएगा। वहीं मौके पर मिले सुसाइड नोट की माने तो लगभग दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतका ने हाफिज अब्दुल मुस्तफा का नाम उजागर किया है और प्यार में धोखा देने की बात भी की जा रही है मृतिका का कहना है कि उसके साथ प्यार में छलावा किया गया। सुसाइड नोट के अनुसार मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार अब्दुल मुस्तफा को ठहराया है। वहीं इस पूरी घटनाक्रम को लेकर यह भी शंकाओं के घेरे में है कि एक दिन पूर्व से ही मृतका कमरे के अंदर क्यों थी, मगर इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया, जो कहीं ना कहीं विचारणीय है। बात यह भी है कि आखिर 24 घंटे तक मृत्यु के कमरे को किसी ने क्यों नहीं देखा? मृतक्का को अंतिम बार मंगलवार की शाम को देखा गया था एवं आज गुरुवार को सुबह मृतका का शव लटका मिला।