आनन्दक भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची, झोपड़ पट्टी की नन्हीं बहनें
आचार्य आनंद टीम ने झोपड़ पट्टी की बहनों के बीच मनाया रक्षाबंधन
अम्बाह।
रक्षाबंधन की पूर्व बेला पर अंबाह नगर की झोपड़पट्टी में निवास करने वाली नन्हीं- मुन्नी, छोटी-छोटी बहनें आचार्य आनंद टीम के साथियों को रक्षा सूत्र बांधने पहुंची। इस अवसर पर आचार्य आनंद टीम की ओर से उपस्थित बहनों को फल, मिष्ठान,चिप्स, बिस्कुट, चाकलेट, समोसा, कचौड़ी, और स्टील टिफिन एवं दक्षिणा भेंट कर पांव छूए। उत्साह उल्लास और उमंग के साथ मनाए गए रक्षाबंधन के इस पर्व पर आचार्य आनंद टीम ने बेटियों को पढ़ाने आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने के लिए उन्हें आश्वस्त किया। इस मौके पर व्यवस्थापक डॉ सुधीर आचार्य,बी आर सी बिंदुसार सिंह तोमर, अरविन्द मावई, सचिव मनोज पंडित, संयोजक विश्व नाथ सिंह गुर्जर-बालकृष्ण शर्मा, रोटरी अध्यक्ष अंकित मिश्रा, सुदामा शर्मा, महेंद्र सखवार और राजेश सिंह तोमर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहयोग के लिए दुष्यंत तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..