भिंड

भिंड के मंदिरों में हुआ विशाल दीपोत्सव का कार्यक्रम।
कालका मंदिर, बेरिहाई मंदिर दीपों से जगमगाए।
शहीद स्तंभ पर भी हुआ दीपोत्सव का कार्यक्रम।
भिंड जिले में दीपावली के अवसर पर मंदिरों में जगह-जगह हुआ दीपोत्सव का हुआ कार्यक्रम। जिले के सुप्रसिद्ध कालका मंदिर पर जमुवाई वाली माता बंथरी से लेकर कालका मंदिर बघेली बहादुरपुरा तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, वही बेरिहाई माता मंदिर लहरौली पर भी विशाल दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया, इतना ही नहीं भिंड शहर के शहीद स्तंभ पर समाजसेवियों एवं भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कैबिनेट मंत्री ने मुक्तिधाम में जलाए दीप! कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भिंड जिले के गोरमी नगर के मुक्तिधाम परिसर में में दीपावली के अवसर पर दीप प्रज्वलित किए, इस अवसर पर नगर के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
जमुवाई माता से कालका मंदिर तक विशाल शोभा यात्रा निकाली एवं मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए गए! भिंड जिले के बंथरी जमुवाई वाली माता मंदिर से कालका मंदिर बघेली बहादुरपुरा तक विशाल भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की झांकी एवं शोभा यात्रा निकाली गई एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया, वही बेरिहाई माता मंदिर लहरौली पर भी विशाल दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। बता दें कि जिले में सभी मंदिरों को मिलाकर लाखों दीप प्रज्वलित किए गए जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए।
शहीद स्तंभ पर भी हुआ दीपोत्सव का कार्यक्रम! भिंड शहर के शहीद स्तंभ पर भी भूतपूर्व सैनिकों, समाजसेवियों के द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ-साथ शहर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।
वाइट : राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री।
वाइट : उमेशानंद महाराज।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है