मनावर में कांग्रेस शहर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 40 वां शहीदी दिवस पर मनाई गई।
राजू देवड़ा बालीपुर
स्थान मनावर
आज गुरुवार की दोपहर को कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 149 वीं जयंती पर भी उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोंलकी ने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से ही राजनीति में सक्रिय हो गई थी। उन्होंने गरीबों, श्रमिकों और देश की एकता अखंडता के लिए काम किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि भारत को खुशहाल बनाने के लिए अपने कार्यकाल में इंदिरा गांधी ने काम किया है। इसी तरह आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती पर सरदार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गर्ग, अखलेश कुशवाह, दिलीप सिंघार, जाकिर कुरेशी, मुकेश शिवदे, आरिफ मंसूरी, योगेश जख्मी, राजेश भाई , भानु शर्मा ,राजू देवड़ा सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।