Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शाही पालकी महोत्सव 2024 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई आयोजित

गुना । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार गुना के तत्वावधान में
शाही पालकी महोत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में श्री रामस्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गईं जिसमें एक सेकड़ा से अधिक श्याम प्रेमी उपस्थित रहे ।
शाही पालकी महोत्सव में और बेहतर प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गईं।
जिसमें सभी उपस्थित श्याम प्रेमियों द्वारा निम्नानुसार सुझाव दिए गए एवं सभी कारगर सुझाव सर्व सम्मति से पारित किये गये ।श्री श्याम परिवार के संयोजक राजेश अग्रवाल द्वारा श्याम प्रेमियों से सभी महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करने हेतु अपील की गई ।

१. शाही पालकी होटल सम्राट हनुमान चौराहे से दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ होकर हाटरोड , सदर बाज़ार , लक्ष्मीगंज , गुरुद्वारा होते हुए रात्रि 8.30 बजे तक होटल नारायणा पर विराम लेगी , जहाँ बाबा श्री श्याम की महाआरती संपन्न होगी ।
२. महाप्रसादी पेक थाली वितरण का समय परिवर्तन करते हुए निर्णय लिया गया कि पेक थाली वितरण ठीक रात्रि 8.15 बजे प्रारंभ किया जाएगा ।

३. शाही पालकी २०२४ चुनरी बंदनवार थीम रहेगी , सभी को आवश्यक रूप से पधारना हे लेकिन यदि निर्धारित गणवेश पुरुष वर्ग श्वेत कुरता पायजामा एवं महिलायें राजस्थानी परिवेश ( चुनरी, लहरिया , बाँधनी , पटोला इत्यादि प्रिन्ट अथवा लहंगा चुनरी ) में शामिल हों तो अति उत्तम होगा ।
४. शाही पालकी २०२४ हेतु ध्वनिमत से पारित प्रस्ताव यह भी हे कि सभी महिला पुरुषों के मेहंदी रचे हाथ हों , निश्चित ही बाबा की अटूट कृपा बरसेगी ।
५. सभी सच्चे श्याम प्रेमी बाबा के जन्मोत्सव समारोह को धूमधाम से मनाने हेतु घरों एवं संस्थानों पर दीपावली की विधुत साज सज्जा ( लाईट्स ) आगामी एकादशी तक यथावत रखें ।
६. ⁠यात्रा मार्ग में जिनके घर , संस्थान हों वो कम से कम एक हेलोजन अवश्य लगायें ताकि शाही पालकी यात्रा मार्ग जगमगाता रहे ।
७. ⁠. श्याम नाम के पट्टे शाही पालकी यात्रा मार्ग में एवं होटल सम्राट पर सशुल्क रु.५०/- में उपलब्ध रहेंगे ।लेकिन मात्रा सीमित होने से पहले आयें पहले पायें ।
८. शाही पालकी यात्रा मार्ग में अपने घरों एवं संस्थानों के सामने रांगोली सजायें , पुष्प वर्षा करें , इत्रवर्षा कर बाबा को रिझायें ।
९. शाही पालकी में बाबा के शीश का स्पर्श निषेध रहेगा ।
१०. शाही पालकी में सवार बाबा को इत्र रूई में भिगोकर पालकी में अर्पित करें छिड़के नहीं , जिससे बाबा का श्रंगार यथावत रहे ।
११. शाही पालकी यात्रा में सदैव की भांति गुलाल पूर्णत: प्रतिबंधित , परन्तु आतिशबाजी जम कर करें।
१२. ⁠ शाही पालकी विश्राम हेतु ३*५ की मज़बूत स्वच्छ टेबल ( १.५*५ की दो टेन्ट हाउस टेबल ) एवं निर्धारित पाँच किलो गुलाब पंखुड़ियाँ आवश्यक हैं एवं टेबल चारों और फूल के कंठे से कवर करने हेतु ३*५ का कन्ठा भी लगाने की कृपा करें ।
१३. ⁠शाही पालकी विश्राम का समय अधिकत्तम २ मिनिट रहेगा जिससे नारायणा गार्डन समय से पहुँचा जा सके । यदि आरती करने बाले सदस्य अधिक हें तो आरती थाली की संख्या बड़ाकर ५ अथवा ११ करें ताकि सबको मौका भी मिले और विलंब भी ना हो । आरती उतारें बाबा श्री श्याम के अद्भुत स्वरूप को निहारें , पूरी आरती गाने का प्रयास ना करें ।
१४. ⁠. स्वागत द्वार की सहयोग राशि सर्वसम्मति से रु. २१००/- निर्धारित की गई हे , एवं दो कूपन अन्नकूट महाप्रसादी के उपलब्ध कराये जायेंगे ( स्वागत द्वार लगाने बालों के उन परिजनों हेतु जिन्हें नारायणा गार्डन पहुँचने में असुविधा हो )
१५. ⁠. ⁠सिर्फ़ ८१ स्वागत द्वार की व्यवस्था हे अत: स्वागत द्वार लगाने के इच्छुक व्यक्ति दिनांक ६ नवंबर २०२४ तक निम्न नंबर पर संपर्क कर अपना स्वागत द्वार सुरक्षित करें ।
श्री गोपाल शर्मा
9406573253
श्री उमाशंकर शर्मा 9755558126
नीचे बाले नंबर पर फोनपे के माध्यम से भी आप अपना स्वागत द्वार सुरक्षित कर सकते हैं ।
१६. मात्र शक्ति से विशेष निवेदन है कि मंहगे एवं असली आभूषण पहन कर ना आयें।
१७. सायंकाल ७ बजे उपरांत पार्किंग प्लेओटेल के पास बाली गली में ख़ाली प्लॉट पर होगी ।
१८. नारायणा गार्डन पहुँचने में असमर्थ श्याम प्रेमियों हेतु इस वर्ष सिर्फ २५०० महाप्रसादी थाली तैयार करने का निर्णय लिया गया हें , जिनके सशुल्क ( रु ५०/- ) कूपन नारायणा गार्डन पर महाआरती के पूर्व उपलब्ध रहेंगे । लेकिन निम्न नियत स्थानों से कूपन पूर्व में ही प्राप्त करलें तो व्यवस्था बनाने में आसानी होगी।
१. गौरव फ़ुटवेयर
निचला बाज़ार
२. गर्गश्री वस्त्रालय
सदर बाज़ार
३. अग्रवाल सेनेटरी स्टोर्स
पुरानी गल्ला मंडी
४. सखी कलेक्शन
लक्ष्मीगंज
५. मित्तल जनरल स्टोर्स हाटरोड
६. ⁠शुभ बाज़ार केंट

राजेश अग्रवाल
संयोजक,
श्री श्याम परिवार
गुना ( म. प्र.)