Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक साक्षारता शिविर आयोजित
वनस्टॉप सेंटर, माँ कैला देवी बालिका गृह एवं सुधार गृह का किया निरीक्षण
ग्वालियर 07 नवम्बर 2024/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह जिले में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बाल संप्रेक्षण गृह ग्वालियर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष दवंडे, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड श्रीमती रुपाली उइके व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने संप्रेक्षण गृह में रह रहें बालकों को बालकों को मैत्री पूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनका संरक्षण योजना, निशुल्क विधिक सहायता,किशोर न्याय बालकों का देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही बालकों से संवाद कर उनका हाल जाना। विधिक साक्षरता शिविर के बाद बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी किया गया।
बाल संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के बाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री आशीष दवंडे, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड श्रीमती रुपाली उइके, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर, मां कैला देवी बालिका गृह एवं कंपू स्थित महिला सुधार गृह का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर प्रभारी बाल संप्रेक्षण गृह अधीक्षक श्री राघवेंद्र धाकड़, हाउस मास्टर सुश्री मंगला पनहालकर,परिवीक्षा अधिकारी श्री दिनेश लोहिया, विधिक सहायता से श्री देव कृष्ण सिकरवार सहित बाल संप्रेक्षण गृह का स्टाफ एवं संप्रेक्षण गृह के बालक उपस्थित रहे।
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक 08 नवंबर को श्रमिकों के लिए विधिक जागरुकता शिविर लगाया जायेगा तथा दिनांक 09 नवंबर को मैराथन दौड़ व विधिक जागरुकता प्रदर्शनी के साथ विधिक सेवा सप्ताह का समापन होगा।