
नमूने लिए और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत बनाया प्रकरण
ग्वालियर 07 नवम्बर 2024/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन होने के संदेह में खाद्य विभाग की टीम ने 35 बोरियों में लगभग 1750 किलोग्राम चावल जब्त किया है। जब्त चावल के नमूने जाँच के लिए लिये गए हैं और यह चावल एक उचित मूल्य की दुकान की सुपुर्दगी में दिया गया है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण बनाया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खाद्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल को अवैध रूप से भण्डारित करने की सूचना मिलने पर गुरुवार को नारायण विहार मंडी परिसर के आसपास खाद्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जय बालाजी ट्रेडर्स प्रोपराइटर अशोक त्यागी के गोदाम में 35 बोरियों में 1750 किलोग्राम संदिग्ध चावल का भण्डारण मिला। व्यापारी द्वारा चावल के भण्डारण संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल होने के संदेह में बालाजी ट्रेडर्स के गोदाम में मिला यह चावल जब्त कर लिया गया है। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

More Stories
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण